फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gram Panchayat does not have money to provide water to the public

जनता को पानी पिलाने के लिए ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं

Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat does not have money to provide water to the public
भरथना (इटावा)। नगर के मोहल्ला सती में नाला न होने से 30 घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। कुछ वर्ष पहले कच्चा नाला खुदवाया गया था लेकिन कुड़ा डालने से अब वह पट गया है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इटावा-कन्नौज हाईवे किनारे मोहल्ला सती मंदिर के पास बने 30 मकानों का गंदा पानी निकलने के लिए नाली नहीं बनी है। मोहल्ले के नीरज यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले कच्चा नाला खोदा गया था। कुड़ा डालने से वह भी बंद हो गया है। मनोज कुमार ने बताया कि गंदा पानी घरों के बाहर भरा रहता है। इससे आने जाने में दिक्कत होती है। बच्चे और बुजुर्ग गिर जाते हैं। दीपक यादव ने कहा कि कच्चे नाले की ही सफाई करा दी जाए तो कुछ राहत मिल जाए। अगर प्रत्येक तीन महीने में नगर पालिका कच्चे नाले की सफाई करा दे तो घरों के सामने जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

संजीव यादव ने बताया कि समस्या की शिकायत स्थानीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ईओ नगर पालिका राम आसरे कमल ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी पक्के नाले का निर्माण कराएगा। दावा किया कि कच्चे नाले की समय-समय पर साफ सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed