फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gram Panchayat and Development Officer will not attend CDO meeting

ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी सीडीओ की बैठक में नहीं जाएंगे

Tue, 06 Oct 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat and Development Officer will not attend CDO meeting
ग्राम पंचायत अधिकारी एवं विकास अधिकारी संघ ने अपने मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न की शिकायत डीएम श्रुति सिंह से की है। दोनों ही संघों ने कहा कि जब तक दोनों संवर्गों के कर्मचारियों के खिलाफ की गई असंवैधानिक कार्रवाई समाप्त नहीं की जाती वे मुख्य विकास अधिकारी के साथ होने वाली किसी भी बैठक में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोरवाल ने बताया कि विकास खंडों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के 4-5 माह के वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मिनी स्टेडियम एवं ओपन जिम के प्रांक्कलन अपर मुख्य सचिव ने मांगे हैं। इटावा में कराए गए कार्य मॉडल की तरह से प्रदर्शित हो रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों का वेतन रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है। कोविड-19 का सामान, स्कूल फर्नीचर, ग्रीन बोर्ड, हैंडवाश, पार्क एवं ओपन जिम के सामान की आपूर्ति जिला स्तर से कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाकर बिलों का भुगतान पंचायतों से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ अब कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा। यदि उनका मानसिक एवं सामाजिक आर्थिक शोषण नहीं रुका तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed