फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   graam sachivaalay ke lie nahin mil rahee jagah

ग्राम सचिवालय के लिए नहीं मिल रही जगह

Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
graam sachivaalay ke lie nahin mil rahee jagah
जसवंतनगर। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना तथा सामुदायिक शौचालय की समुचित व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधानों और सचिवों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी यतींद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक में छह स्थानों पर ग्राम सचिवालय की स्थापना होने में देरी हो रही है। इन स्थानों पर जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम शाहजहांपुर, ग्राम चांदनपुर, बीबामऊ के प्रधानों ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया है। शेष चार ग्राम पंचायतों में प्रयास किया जा रहा कि वहां भी ग्राम सचिवालय की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पंचायतों में सफाई कर्मियों के उपलब्ध न होने के संबंध में उन्होंने बताया कि जनपद में 685 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें से 645 पर सफाई कर्मी तैनात हैं।
उनमें से कुछ कर्मचारी निर्वाचन कार्य में भी लगाए गए हैं। इस पर उनसे पूछा गया कि गांव के अंदर बहुत गंदगी है, उसे आप कैसे साफ कराएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जहां से भी कोई शिकायत मिलेगी, वहां सफाई की व्यवस्था तुरंत कराई जाएगी।

वैसे भी रोस्टर के अनुसार सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है। कहा कि सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था का जिम्मा ग्रामीण आजीविका मिशन समूह को सौंपा गया है। यदि शिकायत मिलती है तो दूसरे समूह को सौंपा जाएगा।
शौचालय के मद में 27000 रुपये समूह को दिए गए हैं, जो समूह शौचालय नहीं चलाएगा, उससे उपरोक्त धन वापस लेकर दूसरे समूह को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed