{"_id":"69b5a6570de2f1c3bd0233e0","slug":"governments-claim-on-cylinder-crisis-is-false-shivpal-etawah-news-c-216-1-etw1012-139258-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर संकट पर सरकार का दावा झूठा : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर संकट पर सरकार का दावा झूठा : शिवपाल
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा में आयोजित रोजा इफ्तार में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी की कमी न होने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग भूखे प्यासे धूप में लाइन में लगने को मजबूर हो रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार जनता के सामने झूठे दावे कर रही है और महंगाई भी चरम पर पहुंच रही है।
सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सिलिंडर की कमी के मामले में सरकार का पूरा तंत्र झूठ और दिखावे के सहारे चल रहा है। ऐसी झूठी सरकार को जनता को उखाड़ फेंकना चाहिए। शनिवार को मो.अमजद, अजमल व अकरम की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार में डॉ. बृजेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमी, हाजी मोहम्मद एहसान, मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, ईदगाह के हाफिज समीरुद्दीन फारुकी मौजूद रहे।