{"_id":"59ecddc74f1c1bec538b89a9","slug":"government-robbers-open-booths-in-thanhas-tehsils-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में लुटेरों की सरकार, थानों-तहसीलों में खुली लूट ः शिवापाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में लुटेरों की सरकार, थानों-तहसीलों में खुली लूट ः शिवापाल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लुटेरो की सरकार बनी है। थानों, तहसीलों में खुली लूट हो रही है। ये बात उन्होंने रविवार को विकास खंड सैफई के ग्राम पंचायत हैवरा में मल्ला देव मंदिर पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था को खराब बताने वालों को मौजूदा भाजपा सरकार में बेलगाम अपराधियों के हौसलों की तुलना करनी चाहिए। अब जनता भी कहने लगी है कि समाजवादी सरकार मौजूदा सरकार से बहुत बेहतर थी। वह इसके लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से बदले की भावना से काम कर रही है। निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी परेशान है। किसानों को बिजली अधिकारी परेशान कर रहे हैं। फर्जी तरीके से पकड़ कर जुर्माना करते हैं। ऊर्जा मंत्री झूठ बोलते हैं कि 20 घंटे बिजली प्रदेश में दी जा रही। किसानों को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं से कहा आप लोग बिजली की लिखित में प्रार्थना पत्र दो हम विधानसभा में ऊर्जा मंत्री से जवाब मांगेंगे। किसानों को अपनी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। कहा थानों व तहसीलों में दलाली बढ़ गई है। बिना पैसा दिए लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अरविंद यादव , प्रधान यशपाल सिंह, मेला कमेटी के सदस्य अजय यादव, कुलदीप यादव, उपेन्द्र यादव, लालू यादव, ललित, मदन आदि मौजूद रहे।