फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government efforts to further failure of entrepreneurs

उद्यमियों के आगे सरकार के प्रयास भी फेल

Mon, 18 May 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 18 May 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Government efforts to further failure of entrepreneurs

औद्योगिक क्षेत्र को विकसित कराने के लिए शासन-प्रशासन के तल्ख तेवर भी काम न आए। डीएम की सक्रियता से लगने लगा था कि महानगरों की तरह जिले में भी जल्द ही औद्योगिक इकाइयां विकसित होंगी, पर नौ महीने बाद भी ऐसा हो न सका।

विज्ञापन


उद्यमियों के आगे जिलाधिकारी भी पस्त हो गए। नौ महीने में सिर्फ तीन-चार उद्यमियों ने आवंटन निरस्त होने के डर से प्लाट पर बस चहारदीवारी खड़ी कराई है। आज भी औद्योगिक क्षेत्र सराय ऐसर में धूल ही उड़ रही है।
विज्ञापन


आज से ठीक नौ महीने पहले जिस तरह जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने औद्योगिक क्षेत्र सराय ऐसर को विकसित करने के लिए तेवर दिखाए थे, उससे लग रहा था कि जो इक्कीस साल में नहीं हुआ वह चार-छह माह में हो जाएगा लेकिन उद्यमियों के आगे डीएम की एक न चली और वही हुआ जो बीते 21 वर्षों में होता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी नौ महीने का लंबा समय गुजरने के बाद भी सराय ऐसर औद्योगिक क्षेत्र में भूमि का आवंटन लिए बैठे उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयां स्थापित नहीं की हैं। तीन-चार आवंटियों ने डीएम के सख्त तेवर देखकर आवंटन निरस्त होने के डर से अपने भूखंड की सिर्फ चहारदीवारी बनवा ली, शेष ने तो यह भी नहीं किया। कुल मिलाकर सराय ऐसर को इंडस्ट्रियल हब बनने की उम्मीद के बीच सपना देख रहे जिले के बेरोजगार नवजवानों को मायूसी ही हाथ लगी है।

जिला लघु उद्योग केंद्र ने करीब 21 वर्ष पहले शहर से सटे सराय ऐसर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 45 भूखंडों का आवंटन भी किया गया लेकिन आज तक औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया। रसूखदार उद्यमियों ने भूखंड तो आसानी से हासिल कर लिए, लेकिन उद्योगों को विकसित आज तक नहीं किया। तीन-चार यूनिट छोड़कर आज भी औद्योगिक क्षेत्र वीरान और उजाड़ पड़ा हुआ है। अगर यहां फैक्ट्री लगती तो निश्चित तौर पर युवाओं को रोजगार मिलता।

सितंबर महीने में डीएम डा. नितिन बंसल ने सराय ऐसर औद्योगिक क्षेत्र को अपने संज्ञान में लिया। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र के साथ ही आवंटियों के साथ डीएम ने बैठक की। कई बार आवंटियों को उद्योग स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने आवंटन निरस्त करने तक की चेतावनी दी लेकिन न किसी ने यूनिट लगाई और न ही डीएम की ओर से किसी का आवंटन ही निरस्त किया गया। आवंटन के वक्त अगर जरूरतमंदों को जमीन उपलब्ध कराई जाती तो जिले में भी औद्योगिक क्षेत्र काफी समय पहले ही विकसित हो चुका होता।


वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां विकसित हों, इसके लिए प्रयास जारी हैं। कुछ आवंटियों ने अपनी जमीन की चहारदीवारी करा ली है, जल्द ही वह यहां यूनिट स्थापित करेंगे।
मनीष चौधरी, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed