{"_id":"58a5e7414f1c1b5833d87710","slug":"government-can-recruit-one-million-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्ुयमंत्री अख्लिेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा- कन्नौज । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास मुद्दे नहीं हैं। ऐसे में वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता को भरोसा दिलाया कि हसेरन देश की सबसे अच्छी तहसील बनेगी। क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट भी लगवाने का आश्वासन दिया।
कहा कि यहां गाय के दूध से सामान बनाया जाएगा। सपेरा समुदाय के लिए आधुनिक सुविधा से युक्त गांव बनेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती पर पुलिस को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि अब बार्डर स्कीम की बात कर रही हैं। पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती सपा सरकार ने की और आने वाले समय में एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों को फल-दूध, बस्ता देने की व्यवस्था की है। दोबारा सरकार बनने पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिमाह एक किलो मिल्क पाउडर और एक किलो घी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सौरिख में कट दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि छिबरामऊ-सौरिख रोड को औरैया तक चौड़ीकरण कराने का काम किया जाएगा।
कस्बा लखना की जनसभा में सीएम अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारियां धरी रह गई। जो मंच के आसपास पहुंच गए, वही स्वागत कर पाए। तमाम समर्थक स्वागत का सामान अपने घर वापस ले गए। पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह राठौर, चेयरमैन सतीश वर्मा ,आशीष यादव, सीताराम यादव, सम्मी यादव, मिंटू यादव, गौरव जैन सहित कुछ लोग ही सीएम का स्वागत पाए।
सभा को राज्यमंत्री देवेंद्र मणि द्विवेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, ब्लाक प्रमुख हरीओम यादव, प्रमोद यादव, विधानसभा प्रभारी विमल भदौरिया, सुरेंद्र यादव, सतीश चंद्र वर्मा, जनवेद यादव, सत्यप्रकाश राजा, आशीष यादव, सिग्रेश यादव, महेंद्र यादव, लालूपाल, अजय यादव, जयसिंह चौहान, राजेश यादव, राम बहादुरपाल, रामप्रकाश गुप्ता, लल्लन सिंह यादव, प्रेमप्रकाश राजपूत, गढासेंगर, हमीद पहलवान, कांग्रेस नेता अश्वनी त्रिपाठी, गीता गुप्ता, प्रेम नरायन दोहरे, रामचंद्र शर्मा, हंसमुखी शंखबार, विनोद बाबू पोरवाल, राकेश यादव, दिनेश यादव, जयसिंह राठौर सहित अन्य नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।
लखना में सपा की चुनावी जनसभा में सीएम अखिलेश की जनसभा में न तो निवर्तमान विधायक सुखदेवी वर्मा नजर आई, न ही उनके समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। इसके अलावा इस जनसभा मंच पर वहीं जा सका जिसे पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ले जाते रहे। इस जन सभास्थल पर युवाओं का जोश इस कदर देखने को मिला कि युवा पहले तो नारे लगाने के साथ पेड़ों व मकान की छतों पर चढ़े नजर आए। सीएम ने लखना, चकरनगर, बकेवर, महेवा, भरथना को अपने राजनैतिक कॅरियर का स्थान कहकर संबोधित कर लोगों को आकर्षित किया।
जसवंतनगर रैली में लोकदल प्रत्याशी आशीष राजपूत के द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद प्राप्त करने को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारे से उठाया। कहा कि जिन पर स्पेयर में चुनाव चिंह है। वह धोखे से नेताजी से आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने खुद टीवी पर देखा है। इसी तरह उन्हें भी धोखे से पार्टी से निकलवा दिया था।