फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Govans dying of hunger in Goshala, six killed in a month

गोशाला में भूख से दम तोड़ रहे गोवंश, एक माह में छह की मौत

Sat, 13 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Govans dying of hunger in Goshala, six killed in a month
तिरकारा वाचा गांवों में बनी गोशाला में भूख से परेशान गोवंश - फोटो : ETAWHA
सैफई। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगला सुभान के मजरा तिरकारा वाचा में ग्राम समाज की ओर से संचालित गोशाला में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। यहां हरा चारा और भूसे की भारी कमी है। पिछले एक महीने में छह से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। गो पालक सतीश का कहना है कि मरने वालों में एक बछड़ा, एक बैल और चार गाय हैं। पिछले दो दिनों से गोशाला में भूसा नहीं पहुंचा है। भूसे के अभाव में भूख से गोवंश तड़प रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

यहां के अस्थायी गो पालक सतीश ने बताया कि गोवंशों को खाने में सिर्फ सूखा भूसा मिलता है वह भी कम मात्रा में। जो कि पिछले दिनों से खत्म हो गया है। हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम समाज की गोशाला में अफसर कभी आते ही नहीं हैं। गो पालक को आठ महीने से वेतन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई-कई दिनों तक गोशाला का गेट बंद रहता है। कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं जाता है। मवेशी भूखे प्यासे रहते हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान पति महेश दिवाकर का कहना है कि गोशाला में 52 गोवंश मौजूद थे। डॉक्टर ने सिर्फ 40 गोवंश दर्शाए हैं। शासन की ओर से एक गाय के चारे के लिए 30 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है, जो अपर्याप्त है। उसमें भी समय अनुसार भुगतान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अनिल वाजपेई का कहना है। पंचायत सचिव कमला को निर्देशित कर दिया है कि भूसे की व्यवस्था की जा रही है। कुछ बजट की समस्या थी इस कारण समस्या आ रही है। वह भी एक-दो दिन में हल हो जाएगी, गोवंश मरने के सवाल पर का इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed