{"_id":"6446d21482e6aa67130c7414","slug":"gorget-traffic-rule-29-died-etawha-news-c-12-1-196903-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नियमों से बने अनजान, हादसे में गंवा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नियमों से बने अनजान, हादसे में गंवा दी जान
Tue, 25 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
ताखा। जगह-जगह पुलिस वाहन चेकिंग करके दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हेलमेट न लगाने से एक साल में 29 लोगों की हादसों में जान गई है।
क्षेत्र में एक वर्ष में 29 लोगों की मौत सड़क हादसों में सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। सोमवार को ऊसराहार में भरथना रोड, किशनी रोड, बिधूना रोड, भरतिया कोठी, समथर बाजार समेत तमाम जगहों पर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते दिखे। इतना ही नहीं, कई जगह बाइकों पर तीन सवारी बैठी थीं। एक साल में 52 दुर्घटनाओं में 113 लोग घायल हुए हैं। 19 की सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
1274 लोगों के काटे चालान
यातायात पुलिस ने एक वर्ष में हेलमेट का प्रयोग न करने पर लगभग 1274 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। हेलमेट लगाने की खासतौर से हिदायत दी जाती है। इसके बाद भी लोग हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इन्होंने गंवाई जान
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से दार्जिलिंग से दिल्ली से जा रहे दिवाकर राय (35) की वाहन की टक्कर लगने से डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई थी। दिवाकर राय ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच जाती। वहीं ताखा रोड पर हुए विगत दिनों में हादसे मढैया निवासी दयासागर की सिर में चोट लगने से जान गई थी।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं
- दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं
- वाहनों को तेज रफ्तार न दौड़ाएं
- शराब पीकर वाहन न चलाएं
- वाहनों को गलत दिशा में ओवरटेक न करें
हेलमेट का प्रयोग न करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी है। लोगों को चाहिए कि हेलमेट का प्रयोग करें, क्योंकि, सड़क हादसे के दौरान हेलमेट सुरक्षा कवच का काम करता है। - विवेक जावला, सीओ भरथना