{"_id":"58430b274f1c1b0c1ede9477","slug":"goods-train-engne-pentro-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन के पेंट्रो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन के पेंट्रो में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पेंट्रो के निचले हिस्से में सुलगती आग ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावडा मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के इंजन के पेंट्रो के निचले हिस्से में आग लग गई। इंजन में आग की घटना से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी के ड्राइवर ने अगिभनशमन यंत्र से जैसे तैसे आग को बुझाया और इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद ओएचई बंद कर इंजीनियरों ने इंजन को चेक किया। इंजन फेल होने से मालगाड़ी देर शाम तक भरथना स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन पर सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर डाउन ट्रैक पर पहुंची दर्शना मालगाड़ी के इंजन के निचले हिस्से से पहले तेज धुआं उठा और देखते ही देखते आग सुलग गई। इंजन के ऊपर अचानक आग दिखने से प्लेटफार्म पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के ड्राइवर व सहायक ने अगिभनशमन यंत्र से समय रहते आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना भरथना स्टेशन मास्टर को दी। कंट्रोल पर मैसेज पास होते ही पीछे आ रही डाउन 12276 दूरंतो एक्सप्रेस से ओएचई स्टाफ व इंजन टेकिभनशियनों की टीम को सुबह साढे़ सात बजे भरथना भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने ओएचई का ब्लाक लेकर इंजन की जांच शुरू की और इंजन को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया गया। इंजीनियरों ने इंजन को फेल घोषित कर दिया। जिसके बाद दोबारा ओएचई स्टाफ ने इंजन की जांच की। देर शाम तक इंजन को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन