{"_id":"69b1cab79b5a97d7f80526ba","slug":"goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-grocery-shop-etawah-news-c-216-1-etw1011-139089-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: परचून की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: परचून की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख
विज्ञापन
ताखा। थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में एक परचून की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार ने रंजिश के चलते आग लगाने की आशंका जताई है और पुलिस को सूचना दी है।
भरतिया निवासी रफीक गांव में परचून की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खोखे में आग लगा दी जिससे दुकान में रखा परचून का सामान जलकर नष्ट हो गया। रफीक खां ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा करीब 1800 रुपये नकद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को उन्होंने उधार में सामान देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश मान रहा था और दुकान जलाने की धमकी भी दे रहा था इसलिए उन्हें आशंका है कि उसी व्यक्ति ने आग लगाई है। पुलिस को सूचना दी गई है।