फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gold worth Rs 21 lakh brought for wedding offerings was allegedly stolen.

Etawah News: शादी में चढ़ावे के लिए लाए 21 लाख का सोना चोरी होने का आरोप

Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gold worth Rs 21 lakh brought for wedding offerings was allegedly stolen.
इकदिल। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक शादी समारोह में मध्य प्रदेश से आए युवक ने भांजे की शादी में 21 लाख का सोना चोरी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप दंपती समेत तीन लोगों पर लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के जिला भिंड स्थित गोहदपुरा निवासी अलकेश बरूआ ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया तक 19 अप्रैल को भांजे की शादी में शामिल होने इटावा आए थे। पारिवारिक विश्वास के चलते उन्होंने अपने 15 तोला पुश्तैनी सोने के जेवर रिश्तेदार कृष्णचंद्र त्रिपाठी के पास सुरक्षित रखवा दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात शादी समारोह की भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कमरे में मौजूद सुनील कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, उनकी पत्नी कुसुमलता और शैली निवासी अज्ञात ने बैग से लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार, जब शादी में चढ़ाने के लिए जेवर वापस मांगे गए तो बैग खाली मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के बाद नामजद लोग मौके से गायब हो गए। काफी तलाश और कई बार कहने के बावजूद जेवर वापस नहीं किए गए। खुद को ठगा महसूस कर रहे पीड़ित ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचकर तहरीर दी और चोरी गए जेवर बरामद होने की गुहार लगाई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ कर घटना का खुलास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed