फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   God will then be Prahlad

प्रहलाद बनो तो जरूर होंगे नारायण के दर्शन

Sat, 07 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
God will then be Prahlad

क्षेत्र के तार वाले बाबा पीपल आश्रम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अभिलाष शास्त्री ने कहा कि भगवान को पाने के लिए प्रहलाद बनना जरूरी है। अगर प्रहलाद जैसी भक्ति अपने मन में रखोगे तो नारायण दर्शन जरूर देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब असुरराज हिरणाकश्यप विजय प्राप्त करने के लिए तपस्या में लीन था तो मौका देखकर देवताओं ने उसके राज्य पर कब्जा कर लिया। उसकी गर्भवती पत्नी को देवर्षि नारद अपने आश्रम में ले आए। वह उसे प्रतिदिन धर्म और विष्णु महिमा के बारे में बताते।
विज्ञापन


यह ज्ञान गर्भ में पल रहे प्रहलाद ने भी प्राप्त किया। बाद में असुरराज ने ब्रह्मा के वरदान से तीनों लोक में विजय प्राप्त की तो रानी उसके पास आ गई। बाद में प्रहलाद का जन्म हुआ। बाल्यावस्था में ही प्रहलाद ने भगवान विष्णु की भक्ति शुरू कर दी तो हिरणाकश्यप ने प्रहलाद को विष देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवार से प्रहार किया, पर्वत से नीचे फेंका गया। विषधरों के सामने फेंका गया और अंत में होलिका की गोद में बैठाकर उन्हें मारना चाहा, पर होलिका जल गई और प्रहलाद का बाल बांका तक न हुआ। अंत में उसने स्वयं प्रहलाद को मारना चाहा तो खुद भगवान विष्णु ने नरसिंह का रूप लेकर हिरणाकश्यप का वध किया।

शास्त्री जी ने कहा कि भगवान का भक्त के लिए असीम प्रेम है। अगर भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारे तो भगवान तुरंत दौड़े चले आते हैं। सच्चा भक्त प्रभु के प्रत्येक विधान में दया का दर्शन करता रहता है। प्रभु तो दया और न्याय के समुद्र हैं।


उन्होंने कहा कि हमको मानव जीवन भगवान का बनने के लिए प्राप्त हुआ है। हम वास्तव में भगवान के हैं पर हमने अपने को काम क्रोध आदि का गुलाम बना रखा है। यही मूर्खता है। जो भगवान का बना, उसका जीवन सार्थक, जो जगत का बना उसका जीवन सार्थक नहीं निरर्थक है। कथा का आयोजन हरिनामदास महात्यागी बटेश्वर वाले कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed