{"_id":"57d2f83d4f1c1bbb613177c1","slug":"goats-are-burning-with-fever-before-kubarni","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुबार्नी से पहले बुखार से तप रहे बकरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबार्नी से पहले बुखार से तप रहे बकरे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय में बीमार बकरे का इलाज करते देते पशु चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। वायरल इंफेक्शन ने आम आदमी के बाद अब बकरों को अपना निशाना बनाया है। बकरीद के त्योहार को तीन दिन बचे हैं और ऐसे में बकरे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में बकरे वायरल फीवर और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि शहर के पशु चिकित्सालय में हर दिन 24 से अधिक तक बकरे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बुखार से तपते बकरों को ग्लूकोज के साथ एंटीबायोटिक इंजेक्शन देकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बलराम सिंह चौराहा के पास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह से ही वायरल इंफेक्शन की चपेट में आए कई बकरे इलाज के लिए पहुंचे। पशुपालक जिन बकरों को लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे उनमें ज्यादातर वायरल फीवर क ी चपेट में थे।
विज्ञापन
वहीं कुछ तेज बुखार के बाद निमोनिया की स्थित में पहुंच गए थे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी सदर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कुछ बकरों में हल्का बुखार और कुछ में तेज बुखार पाया गया।
जिस पर उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन देने पड़ रहे हैं। यही नहीं कुछ को ड्रिप के माध्यम से ग्लूकोज भी देना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में 50 से अधिक बकरे पशु अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं, जो वायरल फीवर से ग्रस्त पाए गए।