फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girls should take the path of progress: Geeta

छात्राएं तरक्की की राह पकड़ें : गीता

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girls should take the path of progress: Geeta
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में मिशन शक्ति के तृतीय चरण में महिला सशक्तिकरण के तहत महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सभी छात्राओं को एक प्रधान से सांसद बनने तक के संघर्ष के विषय में अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनता कालेज में आयोजित मिशन शक्ति फेस तीन के कार्यक्रम में सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बेटियां इस देश का भविष्य हैं। नारी सशक्तिकरण की प्रासंगिकता को बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पद्मा त्रिपाठी ने मिशन शक्ति के तहत टोल फ्री नंबर 181, 112, 1090, 1098, 1076 के विषय में छात्राओं को जागरूक किया। समय आने पर इन नंबरों का किस तरह से प्रयोग करें इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति सम्मान से पुरस्कृत उर्वशी दीक्षित, सुप्रिया मिश्रा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिति के सचिव अरविंद मिश्रा ने विद्यालय की स्वस्थ परंपराओं के विषय में छात्राओं को बताया।
उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह आगे बढ़े और मिशन शक्ति की मिसाल बने। जनता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने छात्राओं को कहा कि प्राप्त जानकारी को और अधिक बालिकाओं तक भी पहुंचाएं।
छात्रा विधी चौहान ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. ज्योति भदौरिया, डॉ. इंदु बाला मिश्रा, डॉ. मीनू त्रिपाठी, डॉ. रत्ना मिश्रा, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. डीजे मिश्रा, अर्चना चौधरी, मंजू यादव, कुलदीप अवस्थी, पवन सक्सेना, डॉ. प्रीती पांडेय, नूतन सिंह मौजूद रहे।
मिशन शक्ति कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा सांसद राज्यसभा गीता शाक्य के साथ कार्यक्रम के मौजूद दोनों विद्यालय की छात्राओं में फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ रही। सांसद गीता शाक्य ने भी छात्राओं को निराश नहीं किया और छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाई।
रंगोली बनाओ में छात्राओं ने भरे कई रंग
इटावा। रंग-रौनकें ला रहे, धरती पर चहुं ओर, रंगोली में सज रहे, दीप कहीं तो मोर। धरती ने भी पहन के स्वर्णिम सा परिधान। रंगोली की बूटियां, करें इसे अभिराम। सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील में कक्षा छह से कक्षा 10 की छात्राओं के मध्य रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई।
छात्राओं के ग्रुप बनाए गए। ग्रुपों के मध्य एक रंगोली का आलेखन बनाया गया। प्रतियोगिता की संयोजक विद्यालय की कन्या भारती प्रमुख कविता वर्मा, प्रधानाचार्य भारत सिंह, संतोष की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
निर्णायक मंडल में आरडी दुबे एवं विष्णु स्वरूप पाठक थे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
गरीब छात्राओं की फीस जमा करती गिरिजा
बकेवर। कई गरीब छात्राओं की फीस अपने वेतन से जमा कर छात्राओं को शिक्षित होने के प्रेरित कर रही केआर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य गिरिजा शुक्ला।
लखना स्थित केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गिरिजा शुक्ला पढ़ने वाली कई गरीब छात्राओं की स्कूल की फीस अपने वेतन से जमा कर बेटियों को शिक्षित बना रही हैं। वह कार्य को बिना किसी को बताए और कई साल से करती आ रही हैं।
उनका कहना है कि जो छात्राएं फीस के पैसे न होने से स्कूल नहीं आतीं, शिक्षक व कर्मचारियों को भेजकर स्कूल बुलाती हैं। ऐसे में जो छात्राएं माता-पिता के पास फीस के पैसे नहीं होने की बात बताती तो उनकी फीस अपने पास से जमा कर देती है।
आठ से 10 ऐसी गरीब छात्राओं की फीस वे वेतन से जमा करती हैं। कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के प्रति हमेशा से ही जागरूक रही हैं।
सैकड़ों बच्चों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
सैफई। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने रैली को रवाना किया।
रैली में एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी सैफई, जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य बबीता कुमारी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा की प्रधानाचार्य मंजू भदौरिया, अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य अरविंद दीक्षित, एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई के प्रधानाचार्य एसएन यादव, सुघर सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य राजेश राजपूत, जेपी यादव, दुर्गेश कुमार, विपिन यादव, नीलू शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed