फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girlfriend murdered together with wife and friend

पत्नी व दोस्त संग मिलकर प्रेमिका की हत्या

Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered together with wife and friend
मृतका सुहागिनी का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के खरदूली गांव से 20 दिन पहले लापता हुई युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के कपड़े व वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और युवती के शादी का दबाव बनाने की बात सामने आई है। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद युवती का शव उन लोगों ने यमुना नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार कुमार यादव ने बताया कि खरदूली निवासी निवासी किसान रामवीर सिंह की बेटी सुहागिनी (21) क्षेत्र के एक कालेज में एमए की छात्रा थी। सात फरवरी को वह घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से लापता थी। नौ फरवरी को उसकी गुमशुदगी की गई थी। 26 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ सुहागिनी की हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज किया गया था।
बकौल थाना प्रभारी रामवीर के शक जताने पर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अड्डा की मडैया गांव निवासी मोहन उर्फ मकरन को उठाया गया। पूछताछ में उसने सुहागिनी की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी कहानी बया कर दी।
मोहन ने बताया कि वह करीब चार साल पहले सुहागिनी के गांव में जेसीबी चलाया करता था। उसी दौरान उसके और सुहागिनी के प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हो गई। इसका जानकारी होने पर सुहागिनी उस पर शादी करने व साथ रहने का दबाव बनाने लगी।
पत्नी को इस बारे में पता चला तो वह आग बबूला हो गई। सुहागिनी के चलते उसका वैवाहिक जीवन को बर्बाद हो रहा था। इस वजह से उसने सुहागिनी की हत्या की साजिश रची। इसमें पत्नी व दोस्त को शामिल किया।
साजिश के तहत सात फरवरी को सुहागिनी को फोन कर फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर तिराहा पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह दोस्त राहुल के साथ वहां पहुंचा। वहां से सुहागिनी को घूमाने के बहाने बाइक से अपने गांव ले आया।
सात फरवरी की रात आठ बजे मोहन ने पत्नी किरण देवी को फोन कर बुला लिया। इसका विरोध करने पर मोहन ने राहुल को घर भेजकर चाकू मंगाया।
इसके बाद उसने पत्नी व दोस्त के साथ मिलकर सुहागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर चाकू से गला काटने के बाद शव को यमुना नदी फेंक दिया।
बकौल थाना प्रभारी तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू व सुहागिनी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों ने सुहागिनी का मोबाइल फोन जला दिया था। पुलिस ने दोपहर बाद दंपती समेत तीनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

------------
एनडीआरएफ ने की शव की तलाश
हत्यारोपियों के सुहागिनी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने की बात कही। इस पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। एनडीआरएफ के गोताखोरों ने 166 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सुहागिनी का पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि सुहागिनी की नदी में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed