फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girl becomes injured in soil tila collapse and died at spot

मिट्टी खोदते समय टीला धसा, दबने से छात्रा की मौत

Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
girl becomes injured in soil tila collapse and died at spot
चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना क्षेत्र के प्रेम का पुरा गांव में टीले की मिट्टी धंसने से बालिका की मौत हो गई। वह घर में लेपने के लिए मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन

गांव निवासी आनंद राव दोहरे मजदूर हैं। उनका मकान कच्चा है। दीवाली के लिए घर में सफाई चल रही थी। उनकी पत्नी शालिनी ने शुक्रवार दोपहर बेटी वंशिका (10) को घर में लेपने के लिए मिट्टी लाने के लिए भेजा था। वंशिका गांव के बाहर टीले से मिट्टी खोद रही थी, इसी दौरान टीला धंसने से वह मलबे में दब गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तक तक उसकी सांसें थम गईं। बेटी की मौत की सूचना से परिजन बेहाल हो गए। उसके दोस्त भी बिलखते रहे। सहसों थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मलखान सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को जांच के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि मिट्टी खोदने के लिए समतल जगह पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed