फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girftar

लूटकांड का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
girftar
इटावा। शराब कारोबारी के मुनीम से 6.95 लाख रुपये की लूट करने वाले 25 हजार के इनामी मास्टमाइंड को इकदिल थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह सराय जलाल ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब कारोबारी के फर्म में ही काम करता था। पांच माह पहले गबन के आरोप में फर्म ने उसे निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने मुनीम से लूट की कहानी रची थी।
विज्ञापन

सैफई के गींजा गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के जिले में कई शराब ठेके है। उनकी फर्म में काम करने वाले मैनपुरी के करहल मोहब्बतपुर गांव निवासी विनय उर्फ सीटू गुप्ता से इटावा-कानपुर हाइवे पर एक जुलाई को दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 6.95 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना का मास्टरमाइंड व उसके दो साथी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

इकदिल थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को ओवरब्रिज के नीचे मुठभेड़ के दौरान मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम इकदिल के लालपुरा गांव निवासी लालू उर्फ रंजीत बताया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस का दावा है कि आरोपी लालू के पास से तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, 15 हजार रुपये व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पुलिस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी व शेष रुपये की बरामदी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी लालू शराब कारोबारी मुकेश गुप्ता के हनुमंतपुरा स्थित फर्म के ठेके में काम करता था। चार-पांच माह पहले उसने कुछ पैसों का गबन किया था। इसके चलते फर्म से उसे निकाल दिया था। इसी की रंजिश में बदला लेने के लिए लालू ने साथी रवि को शराब कारोबारी के ठेकों से मुनीम सीटू गुप्ता के रुपये लेकर इटावा शहर आने की जानकारी दी थी। इसके बाद इटावा-कानपुर हाईवे पर रवि ने अपने साथियों के मिलकर मुनीम से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed