फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Getting rid of diseases by keeping the mind calm

मन को शांत रखने से मिलता रोगों से छुटकारा

Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Getting rid of diseases by keeping the mind calm
इटावा। चिंतित मन से शरीर में दूषित एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जो बीपी, हार्ट अटैक, लकवा, डिप्रेशन आदि कई रोगों का कारण बनते हैं। शांत मन से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

इटावा महोत्सव के अंतर्गत प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विवि सिविल लाइन शाखा के ध्यान योग शिविर में डॉ. आशी मिश्रा ने यह बात कही। कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ तन का आधार है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रीती बहन ने सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगा कर किया। कहा कि तन में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए परमात्मा से तार जोड़कर एनर्जी लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव आने से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. विनय ने कहा कि शरीर रूपी मंदिर में बैठी आत्मा को परमात्मा की याद रूपी सुपाच्य भोजन दें।
डॉ. संतोष ने कहा कि हमारे ग्रंथों में ब्रह्म मुहूर्त में मानसिक पूजन मन की गति को नियंत्रित करता है। मन बोझिल होने से तन भी बोझिल हो जाता है। नीलम बहन ने कहा कि मन प्रभु की अमानत है। उसे परमात्मा स्नेह की यादों से भर दें, तो व्यर्थ व नकारात्मकता स्वत: समाप्त हो जाएगी।
एक अच्छी कार को अच्छा ड्राइवर ही नियंत्रित कर सकता है। वैसे ही शरीर को व्यवस्थित रखने के लिए अच्छा मन चाहिए, जो परमात्मा की याद से ही संभव है। भोजन की भांति मन को भी रोज सकारात्मक संकल्पों का भोजन दें।
पोस्टर प्रतियोगिता में श्रद्धा, तेजस्वी अव्वल
इटावा। इटावा महोत्सव व प्रदर्शनी पंडाल में तीन दिसंबर को रेनेसां एकेडमी की ओर से आयोजित जैविक कृषि जागरुकता कार्यक्रम में हुई पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए।
प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुशीला राजावत ने बताया कि जूनियर पोस्टर प्रतियोगिता में रेनेसां एकेडमी की छात्रा श्रद्धा परिहार प्रथम, सुदिति ग्लोबल की रिया द्वितीय व ग्रीन लाइन की तृप्ति चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग में सुदिति ग्लोबल इंटर कॉलेज के तेजस्वी सिंह प्रथम, सेवन हिल्स के रितिक राजपूत तथा राजकीय इंटर कालेज के अंकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड की तान्या सिंह, यंग जीनियस की तन्वी, ब्लूबर्ड इंटर कॉलेज के सोनू राजपूत, पुलिस मॉडर्न स्कूल की काजल वर्मा, पान कुंवर स्कूल की प्रियांशी, कृष्णा एकेडमी की छात्रा साधना ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
पंडाल में 20 से योग का कार्यक्रम
इटावा। इटावा महोत्सव व प्रदर्शनी पंडाल में 20 से 26 दिसंबर तक सुबह 7 बजे से करो योग रहो निरोग कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले दिन 20 दिसंबर को पहले दिन शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं।
डीआईओएस राजू राणा व बीएसए उमानाथ ने बताया कि 26 दिसंबर को छात्र-छात्राएं सूर्य नमस्कार एवं योगासन, योग पोस्टर मेकिंग, चक्रासन होर्डिंग एवं समूह योग नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को 15 दिसंबर को शाम 6 बजे तक पंजीकरण कराना होगा। प्रतिभाग करने के लिए संयोजक प्रीति गुप्ता के मोबाइल नंबर 9412880766, 9140724029, 9411479922 व 9634167856 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed