फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Getting ready for the Eid prayers Idgah

ईद की नमाज के लिए तैयार हो रही ईदगाह

Tue, 14 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Getting ready for the Eid prayers Idgah

ईद की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। अब ईद के सिर्फ तीन दिन ही बाकी हैं। अलविदा जुमा को चांद दिखने के बाद संभवत: शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इससे पहले 30 के दो चांद हो चुके हैं इसलिए ईद का चांद 29 का होने की पूरी संभावना है। ईद की नमाज के लिए ईदगाह में तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कूड़ा-करकट साफ किया जा रहा है। ईदगाह के अंदर घास-फूंस भी हटाई जा रही है। शहर की ईदगाह अब आबादी के लिहाज से काफी छोटी हो गई है इसलिए नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


शहर में अब आबादी के बीच ईदगाह आ गई है। ईदगाह के चारों तरफ रोड है। ईदगाह की साफ-सफाई का काम तेजी से हो रहा है। ईदगाह के बाहर फैले कूड़ा-करकट को हटाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। ईद के दिन नमाज के वक्त ईदगाह आने वाले सारे रास्ते बंद रहेंगे। नमाजी सड़क पर सफ लगाकर नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ईदगाह के आसपास की सड़कें भी साफ करवाई जा रही हैं ताकि नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। नमाजियों के वजू करने के लिए टैंकर भी रखवाए जाएंगे। ईदगाह में नमाज 8:15 बजे होगी। ईद की नमाज मौलाना कमालउद्दीन अशरफी पढ़ाएंगे।

ईदगाह के अलावा ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद वाह अड्डा, शाही जामा मस्जिद नौरंगाबाद, मस्जिद दरगाह अबुल हसन शाह वारसी, कटरा शाहाब खां, मस्जिद पंजाबियान, मस्जिद सिंग्नल वाली सराय शेख, मस्जिद बुलाकी, मस्जिद शेख जलाल कटरा शेख, पचराहा मस्जिद, मस्जिद बोर्डिंग, मस्जिद कटरा पुर्दल आदि में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।

इंसानियत की हिदायत के लिए उतारा गया कुरान
जसवंतनगर स्थित गोलेवाली मस्जिद में तरावीह में कुरान का पाठ मुकम्मल होने के बाद जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना कमालउद्दीन अशरफी ने  कुरान पर रोशनी डाली।

उन्होंने कहा कि कुरान-ए-पाक अल्लाह की वह आखिरी किताब है जो आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद (सअ) पर नाजिल हुई। यह किसी एक कौम या जमात के लिए नहीं है बल्कि सारी इंसानियत की हिदायत के लिए उतरी है।

यही वह किताब है जिसकी तिलावत पूरी दुनिया में इतनी कसरत से होती है कि कोई भी किताब इतनी कसरत से न पढ़ी गई है और न पढ़ी जा रही है। कुरान में इंसानों का सही मुकाम और मंसब बताया है। कुरान में इंसान को कोई जानवर, बंदर या कुछ और नहीं कहा बल्कि इंसान को हसीन मखलूक कहा है।

उन्होंने कहा कि कुरान में बताया है कि इंसान तमाम मखलूकात में सबसे बेहतर और अफजल है। इंसान के सर पर करामत और बुजुर्गी का ताज रखा। कुरान ने ही बताया कि इंसान की पैदाइश का असल मकसद क्या है। इस मौके पर कुरान का पाठ मुकम्मल करने वाले हाफिज फरहान को मुबारकबाद दी गई।

लोगों ने अपनी तरफ से उनको नजराना पेश किया।  इस मौके पर कारी हमीदुल्लाह, हाफिज शमीमउद्दीन, हाफिज आसिफ, हाफिज सईद आदि मौजूद थे। इसके अलावा शहर में स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में भी कुरान का पाठ मुकम्मल किया गया।

इस मौके पर मौलाना ने तकरीर में कहा कि सभी मुसलमान आपस में एक और नेक बनकर रहें। किसी तरह का आपस में खलफिशार पैदा न करें। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से अच्छा सुकूल करें। छोटी-छोटी बातों पर आपस में लड़ाई झगड़ा न करें।

26वें रोजे की रात को शहर की आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों में कुरान का पाठ पूरा किया गया। इस मौके पर अमन-चैन से रहने, बुराइयों से दूर रहने, नेक राह पर चलने, गुनाहों को माफ करने, रोजों और इबादत को कुबूल करने आदि की दुआएं भी मांगी गईं।

जमात-ए-इस्लामी ने गरीबों को दी इफ्तार किट
इटावा।
जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से ह्यमैन वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीबों को इफ्तार किट बांटे। इस मौके पर फिरोजाबाद से आए मंडल प्रभारी अब्दुल वहाब ने कहा कि दीन इस्लाम गरीबों की सेवा पर ज्यादा जोर देता है।

कुरान में अल्लाह फरमाता है कि और उन मालदारों के मालों में सवाल करने वालों और माल से वंचित यानी गरीबों का हक है। हजरत मुहम्मद (सअ) ने फरमाया कि खुदा की कसम वह शख्स मोमिन नहीं जो खुद तो पेट भर खाए और उसका पड़ोसी भूखा रहे।  उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी हिंद इंसानियत के लिए काम करती है।

भूकंप हो या सैलाब या कोई अन्य आपदा बिना भेदभाव और जाति धर्म व भाषा के जमा उनकी मदद करती है। उन्होंने कहा कि जमात के लोग घर-घर जाकर परेशानहालों का जायजा लेते हैं। इसके बाद उनकी सूची बनाई जाती है।

गरीबों को आटा, दाल, चावल, सिंवई, सूतफेनी, बेसन, चीनी, खजूर, चिप्स व अन्य सामान दिया गया। उन्होंने मालदारों से गरीबों की मदद में आने आने की अपील की। इस मौके पर मजहर उद्दीन, हाजी इलियास अहमद, चौधरी इदरीस, जाकिर अली, रफीउद्दीन, इकरार मिर्जा, नसीमउद्दीन, जफर उद्दीन, रईसउद्दीन आदि मौजूद थे.

सपा और कांग्रेस ने करवाया रोजा इफ्तार
इटावा। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष वसीम चौधरी ने पचराहा स्थित नवनिर्मित हास्पिटल में रोजा इफ्तार करवाया। इसमें समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंशुल यादव समेत अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर सदर विधायक रघुराज शाक्य, नगर अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मवीर यादव, आंनद यादव आदि मौजूद रहे।

उधर कांग्रेस की तरफ से सोमवार को बाबा मैरिज होम में रोजा इफ्तार कराया गया। इसमें शहर के तमाम लोगों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर अनिल यादव, प्रशांत तिवारी, सरज सिंह यादव, प्रेमशंकर शर्मा, अरशद अली, आशुतोष दीक्षित, प्रेम नारायण दोहरे, अतुल, पवन दुबे, विष्णु दुबे, कोमल सिंह, हंस मुखी शंखवार आदि ने भाग लिया।


उधर, बकेवर में नित्या नंद महाविद्यालय में प्रबंधक की ओर से रोजा इफ्तार करवाया गया। इसमें प्रबंधक सौरव प्रकाश तिवारी, डा. समीर त्रिपाठी, कैलाश सिंह यादव, फैसल पहलवान, हाजी मुस्तकीम, फिरोज, मनोज तिवारी, इरशाद खां, हाजी हकीमउद्दीन, बाबू खान, अरविंद, अमित, विनोद आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed