फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Get inspection of works worth more than Rs 50 lakh every month

Etawah News: 50 लाख से अधिक के कार्यों का हर माह कराएं निरीक्षण

Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Get inspection of works worth more than Rs 50 lakh every month
इटावा। 50 लाख से अधिक के कार्यों का हर माह जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी से निरीक्षण कराना चाहिए। इसके लिए सीडीओ को निर्देशित किया कि इसके लिए कमेटी बनाएं, जिससे लंबित प्रकरणों में सुधार लाया जाए। यह निर्देश सोमवार को प्रेरणा सभागार में ग्राम समाज की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दिए।
विज्ञापन




उन्होंने अवगत कराया कि सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना जाति-पात भेदभाव से गरीबों तक अवश्य पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, श्रमिक पंजीयन, पोषाहार वितरण, कौशल विकास मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आईजीआरएस के लंबित प्रकरण आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर लंबित प्रकरणों को समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने एडीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर सभी सरकारी योजनाओं की चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को जागरूक किया जाए। गांव की साफ सफाई रोस्टर बनाकर नियमित की जाए। गांव के लोगों को कूड़ा कचरा यथा स्थान डालने के लिए जागरूक भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। समस्त ग्राम वासियों को पौधरोपण के लिए अवश्य जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौधरोपण अवश्य किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा में डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा समूह में जोड़ा जाए। वह इसका लाभ उठा सके। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, डीडीओ एस कृष्णा, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, सूरज सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed