{"_id":"6043c22c8ebc3ec75229067a","slug":"get-animals-vaccinated-to-prevent-disease-etawha-news-knp616050399","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का कराएं टीकाकरण
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम गुलाबपुरा में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने गाय का माल्यार्पण व पूजन कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में 250 पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार यादव ने कहा कि पशुपालन एक सुव्यवस्थित व्यवसाय है। किसान इसे अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीका जरूर लगवाएं।
मेले में पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण आदि कार्य किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी बकेवर डॉ. सोमेश निगम ने पशु बीमा की जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान ने कहा कि सभी पशुपालक अपने पशुओं की टैगिंग व टीकाकरण अवश्य करवाएं।