{"_id":"ff3a173a8063e02620ec9a6b01785dfc","slug":"gayatri-parivar-extracted-grand-kalash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने निकाली भव्य कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने निकाली भव्य कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा सोमवार को सुबह जीआईसी मैदान से निकाली गई। इस यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं।
विज्ञापन
यात्रा शास्त्री चौराहा, पक्का तालाब, पुरबिया टोला, पक्की सराय, नौरंगाबाद चौराहा होती हुई जीआईसी कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। सबसे आगे महाकाल का चित्र, उसके पीछे युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा एवं युग शक्ति, आद्य शक्ति गायत्रीमाता की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन
यात्रा की छटा मनमोहक रही। सभी लोग हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा, मानव मात्र-एक समान, नर और नारी एक समान के नारे लगा रहे थे। कलश यात्रा के समापन पर शांति कुंज की टोली ने महाआरती की। सभी बहनों ने युग ऋषि के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विजय सिंह यादव ने बताया कि 3 जून को गुरु दीक्षा एवं अन्य संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। इस दौरान ब्रह्मजीत उपाध्याय, राम नारायन, वेद प्रकाश, रामऔतार, भारत सिंह, सुरेंद्र तिवारी, राम चरन दुबे, ब्रह्मानंद द्विवेदी, अमृत सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि, आलोक, श्याम आदि मौजूद रहे।