फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gave the message of small and happy family to the couples

Etawah News: दंपतियों को दिया छोटे व सुखी परिवार का संदेश

Tue, 22 Aug 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of small and happy family to the couples
इटावा। स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस दौरान आए दंपती को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग्य दंपती और नवविवाहिताओं को छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल डॉ. बीएल संजय ने बताया किदो बच्चों के जन्म के बीच तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की जानकारी दंपतियों को दी गई। महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। जिनका परिवार पूरा हो चुका है, उन योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में परिवार नियोजन सलाहकार ने जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की परिवार नियोजन सलाहकार निशा ने बताया कि योग्य दंपति और नवविवाहिताओं को बास्केट ऑफ च्वाइस के माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में दी जाती है। खुशहाल परिवार दिवस पर 15 पैकेट माला एन, 18 छाया 240 कंडोम का वितरण किया गया। दो महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, चार ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में परामर्श के लिए आईं 33 वर्षीय गुलनाज ने बताया सलाहकार निशा ने परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन अंतरा के बारे में जानकारी देने के बाद निरंतर बास्केट का च्वाइस से मनपसंद विकल्प के रूप में अंतरा को चुन रहे हैं। अंतरा की चौथी डोज ली।

भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आईं 28 वर्षीय नीतू ने बताया कि उन्होंने अंतरा की तीसरी डोज ली है। बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है, आगे परिवार नहीं बढ़ाना है। परिवार नियोजन सलाहकार शालिनी के परामर्श के बाद अंतरा इंजेक्शन लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed