{"_id":"5749f2c74f1c1b9b37691a2d","slug":"gave-5-lac-rupee-check-to-fire-nicedent-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपीड़ित परिवार को दिया पांच लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपीड़ित परिवार को दिया पांच लाख का चेक
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
ताखा के नगला ताल में अग्निपीड़ित परिवार को सहायता राशि सौंपकर ढाढस बंधाते केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा के नगला तार में गैस सिलेंडर फटने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्हें पांच लाख का चेक प्रदान किया। परिवार के गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दस दिन पहले समथर बंबा के समीप नगला तार में गैस सिलेंडर फटने से रामसिंह प्रजापति के घर के आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गरीब परिवार के इलाज के लिए ग्रामीण चंदा कर धन जुटा रहे थे। पूरे मामले में प्रशासन स्तर पर ठोस मदद न मिलने पर गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव घायलों को देखने इटावा अस्पताल गए। डाक्टरों से उनके फ्री इलाज की बात कही थी।
विज्ञापन
शनिवार को वह नगला तार राम सिंह प्रजापति के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक रामसिंह को दिया। राम सिंह को धैर्य बंधाया। कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ है। इस अवसर पर एसडीएम ताखा दिनेश सिंह, तहसीलदार ताखा विजय यादव, नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, कानूनगो अनिल यादव, लेखपाल शिवऔतार मौजूद रहे। इससे पहले वह दुर्घटना का शिकार हुए सपा कार्यकर्ता उमेश यादव के घर रमपुरा पहुंचे। उन्होंने मृतक उमेश के परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन