{"_id":"649881a63996e9bdfb03f396","slug":"gangster-will-be-charged-on-the-accused-caught-with-fake-notes-etawha-news-c-12-1-305162-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
नोट:::फिरोजाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली के ध्यानार्थ...
नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
क्रासर
- 14 जून को तड़के 2.32 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़े गए थे पांच आरोपी
- इनमें से फिरोजाबाद की सपा से मेयर प्रत्याशी रह चुकीं नेता का बेटा भी था शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नकली नोटों का जाल फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में है। आरोपियों के नेटवर्क में आए लोगों को भी लगातार तलाशा जा रहा है। संपर्क में आए जिले के व्यापारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
14 जून को तड़के एसएसपी के निर्देशन में बसरेहर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करके कल्ला बाग तिराहे के पास एक कार को रोक लिया था। इसमें सवार पांच युवकों की तलाशी लेने और कार चेक करने पर एक बॉक्स में नोटों की गड्डी रखी मिली थीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने नोट नकली होने की बात बताई थी। इस पर पुलिस ने कार में कब्जे में लेने के साथ ही हिरासत में ले लिया था। आरोपियों ने अपने नाम माहिन आलम निवासी इमामबाड़ा, जीसान अली निवासी चौकी गेट छतरी वाला कुंआ, मो. तलाह निवासी मोहल्ला सिजरान फिरोजाबाद, राजकिन निवासी कमला कार्मेट नई दिल्ली और जुबैर उर्फ सोनू निवासी काली नदी रोड फैसलाबाद बुलंदशहर बताया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि जीसान फिरोजाबाद से दो बार मेयर का चुनाव लड़ चुकीं फातिमा का बेटा है। वह 2023 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बुलंदशहर जेल में बंद अपने सरगना असलम के बारे में भी जानकारियां दी थीं। यह भी बताया था उन्होंने मैनपुरी और फिरोजाबाद में बड़ी तादात में नोट खपाए हैं। वहीं इटावा के भी करीब चार चूड़ी व्यापारियों के संपर्क में वह थे। इस पर इंटेलीजेंस की टीमें भी सक्रिय हो गई थीं। पुलिस और खुफिया टीमें लगातार आरोपियों का नेटवर्क तलाशने के लिए प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं। वहीं इटावा पुलिस ने बड़ा संदेश देने के लिए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं शहर के कुछ व्यापारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
-- -- -- -- -- -- --
आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नकली नोटों की खपत कहां-कहां की गई है इस संबंध में भी पड़ताल की जा रही है। लगातार लोगों से टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी