फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gangster Udayveer Singh surrenders in court

गैंगस्टर उदयवीर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gangster Udayveer Singh surrenders in court
इटावा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की दबिशों से परेशान गैंगस्टर उदयवीर सिंह उर्फ बाबा ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। साथ ही गैंगस्टर एक्ट की जमानत निरस्त कराकर जेल चला गया। वह 18 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटरों, गैंगस्टरों व अराजकतत्वों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। बकेवर थाना पुलिस जिले के टॉप-10 अपराधी गैंगस्टर बाबा की तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी। इससे परेशान होकर बकेवर के नगला वसी निवासी उदयवीर सिंह उर्फ बाबा नेे बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसने गैंगस्टर के मामले में जमानत निरस्त कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा पर जिले के कई थानों में गैंगस्टर, हत्या, हत्या का प्रयास, रासुका समेत गंभीर धाराओं के 40 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि उदयवीर का नाम जिले की टॉप-10 सूची में शामिल है। वह बकेवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उदयवीर ने 18 महीने पहले ही गैंगस्टर एक्ट में जमानत कराई थी। तब से जेल के बाहर था। उदयवीर के परिवार की एक महिला प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्हें जिताने के लिए उदयवीर गांव के लोगों पर दबाव बना रहा था। चुनाव में किसी प्रकार की अराजकता न हो, इसीलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed