{"_id":"5a78a39b4f1c1b2d068b4d7a","slug":"gangs-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गये चोरों के साथ जीआरपी एसओ।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के पांच बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से मास्टर चाबी, चाकू, चोरी के मोबाइल फोन एवं 16 हजार आठ सौ रुपये मिले हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष का दावा है कि ये बदमाश कानपुर- आगरा रेलमार्ग पर ट्रेनों में सक्रिय थे। पकड़े गए बदमाशों ने तीन माह के अंदर ट्रेनों में हुई चार चोरियों में शामिल थे।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गेट के पास कुछ युवक खड़े थे। जीआरपी ने गश्त के दौरान इनके पूछताछ की तो वे भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने उन्हें दबोच लिया और थाने के आए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना परिचय इटावा कोतवाली के मेवाती टोला निवासी राजू उर्फ शकील, अन्य ने औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के कुदरकोट निवासी तौफीक एवं शाम मोहम्मद, अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी शकील एवं शहजात शामिल हैं।
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का सरगना राजू उर्फ शकील इन दिनों औरैया जिले के मुरादगंज थाना क्षेत्र के दलेेलनगर में किराये के मकान में रहता है। उसके साथ पकड़ा गया तौफीक तमंचे के साथ जालौन में, शकील चोरी की योजना में, शान मोहम्मद फतेहपुर में जेल जा चुका है। इनके पास से 16800 रुपया, पांच चाकू, चोरी के सात एंड्राय मोबाइल, मास्टर चाबी बरामद हुई है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम मे एसआई बीडी पांडेय, एसआई रविंद्र बाबू, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, रामकरन सिंह, ओमवीर, रुपेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
ट्रेन चोरी की इन घटनाओं में शामिल
- जीआरपी का दावा है कि पकड़े गए बदमाश 25 दिसंबर की रात डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस में भदान स्टेशन से जनरल कोच में घुसकर बिहार के यात्रियों से 12 हजार रुपये लूट लिए थे और इटावा में आउटर पर ट्रेन से उतर कर भाग गए थे।
- अक्टूबर में संगम एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसकर एक महिला यात्री का पर्स चुरा लिया था, जिसमें एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी था।
- नवंबर में संगम एक्सप्रेस में यात्री का ट्राली बैग चुरा लिया, जिसमें ज्वैलरी एवं कपड़े, 34 सौ रुपये थे।
- अक्टूबर में आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल फोन चुराया और गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस से एक सूटकेश चुराया, जिसमें 45 हजार नगद था।