{"_id":"5a70b5744f1c1bca798b6c90","slug":"gangrape-accused-not-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से हुई। आरोपियों की धर पकड़ के लिए थाना पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं।
महेवा निवासी बीए की छात्रा को रविवार शाम दो लोग स्कॉर्पियो में लिफ्ट देने के नाम पर अपने साथ ले गये थे जब वह अपनी दवा लेकर घर जाने के लिए पाली बंबा स्थित पुलिया के समीप खड़ी हुई थी।
आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर एक आटा चक्की पर ले गए। जहां दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। छात्रा को सोमवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम कुंअरा के समीप फेंककर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित छात्रा ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए दो टीमें बनाई हैं शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।