फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gandhiji was remembered on the second day as well.

दूसरे दिन भी गांधीजी को याद किया गया

Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gandhiji was remembered on the second day as well.
इटावा। ग्राम कुनैरा स्थित मुनि प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर आचार्य प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल कमेटी के अध्यक्ष संजू जैन, प्रबंधक आनंद जैन ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर 11 बच्चों ने गांधी जी वेशभूषा में गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने बच्चों को बताया कि सत्य और अहिंसा को लेकर गांधीजी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। गांधीजी की जयंती राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है।
विज्ञापन

आचार्य श्री ने स्कूल स्टाफ और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान बोनू जैन, मन्नू जैन, राजेंद्र जैन, श्रीकृष्ण जैन, सरिता जैन, प्रिंयका जैन, अर्चना जैन, गौरव जैन, आकांक्षा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
बकेवर। बकेवर में जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में बकेवर कंपोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाचार्य बलराज चतुर्वेदी, हरीश कांत यादव, शिवसागर, बृजेश कुमार, साधना यादव, चांदनी, अंजुम बानो उपस्थित रहे।
सनराइजिंग पब्लिक स्कूल बकेवर में प्रधानाचार्य एसके चतुर्वेदी और प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। बच्चों ने बापू, शास्त्री, कस्तूरबा, लक्ष्मीबाई, दुर्गावती आदि के रूप में झांकी पेश कर।

नित्यानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजेश नारायण दुबे ने झंडारोहण किया। लॉर्ड मदर स्कूल में प्रबंधक पप्पनजी और प्रधानाचार्य अवलेंद्र सिंह ने झंडा फहराया गया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी महेवा दीपक अवस्थी ने झंडारोहण किया।
कांशीराम कालोनी में चेयरमैन विनोद दोहरे, ईओ अजय कुमार सभासद पुरुषोत्तम मिश्र व अन्य कर्मचारियों सभासदों के साथ के सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed