फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gandhi punyatithi

असंवैधानिक कानून का विरोध गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
gandhi punyatithi
इटावा। महात्मा गांधी के 72वें बलिदान दिवस पर डा. आंबेडकर चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें धर्मनिरपेक्ष जनतांत्रिक दलों, जनसंगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए संकल्प लिया कि सीएए, एनसीआर, एनआरपी हमें मंजूर नही। एनपीआर के प्रश्नों का जवाब नहीं देंगे, कागज नही दिखाएंगे।
विज्ञापन

सभा में संकल्प लिया गया कि हम एकजुट होकर लड़ेंगे। घर-घर जाकर इन काले कानूनों के खतरों से जनता को अवगत कराएंगे। यह अभियान 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत वाले दिन तक चलेगा। इतिहासकार डा. एसपी कश्यप ने कहा कि गांधी सांप्रदायिकता के धुर विरोधी और सभी भारतीयों की एकता के पक्षधर थे। नौजवानो के लिए गांधी का संदेश था कि जो कानून जनविरोधी और राष्ट्रहित में न हो, उनका विरोध असहयोग सविनय अवज्ञा से किया जाए। आज के माहौल में गांधी जी का यह संदेश बहुत प्रासंगिक हैं ।
विज्ञापन

अध्यक्षता किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह व संचालन अनिल दीक्षित ने किया। सभा को पीस पार्टी के इकबाल हुसैन, एनसीपी के विश्वनाथ पखारिया, बहुजन मुक्ति पार्टी के अर्जुनेश कुमार, एआईएलयू के दलेल सिंह यादव एड., कौमी तहफ्फुज कमेटी के खादिम अब्बास, आजाद वेलफेयर सोसायटी के जमील कुरैशी, माकपा के नाथूराम यादव, प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के रामप्रकाश, संतोष शाक्य, सीटू के अमर सिंह शाक्य, डीवाईएफआई के नरेन्द्र शाक्य, वीरपाल कठेरिया एड ने संबोधित किया। सकट नरायण, रामकृष्ण, आशाराम, देवम शंकर राठौर ने क्रांतिकारी गीत पढे़। मुकुट सिंह ने संविधान की उददेशिका का सामूहिक वाचन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed