{"_id":"61c21d48f6c1ba43c66f9f1f","slug":"gaatar-tuta-etawah-news-knp6709239194","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिटी चेक के दौरान बुंदलेखंड एक्सप्रेस पर चार गाटर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वालिटी चेक के दौरान बुंदलेखंड एक्सप्रेस पर चार गाटर टूटे
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुल निर्माण के लिए रखे गाटर
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पुल पर रखने के लिए तैयार किए गए गाटर क्वालिटी चेक में उठाते समय ही टूट गए। कुदरैल के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के गोल चक्कर के पुलों के लिए तैयार किए गए सीमेंट से बने गाटर को पुल पर रखने का काम शुरू किया गया। दो गाटरों को पुल पर रख भी दिया गया था। जैसे ही मशीनों ने और गाटरों को क्वालिटी चेक के लिए उठाना शुरू किया। एक एक कर चार टूट गए।
कुदरैल के पास बन रहा गोलचक्कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोडे़गा। उसके लिए पुल का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। पुल पर रखने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने चौबीस गाटर तैयार किए हैं। एक गाटर की लंबाई करीब नब्बे फीट और चौड़ाई करीब तीन फीट है। गाटर के टूटने से निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री पर सवाल उठने शुरू हो गए।
कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डिकांन कंपनी के मैनेजर सचिन जैन ने बताया कि तैयार किए गए गाटरों की क्वालिटी चेक की गई थी। जिसमें वह खरे नहीं उतरे। जिस कारण से उन्हें तोड़ दिया गया है। नए गाटरों को तैयार कराया जा रहा है।