फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fund given for social work

42 गांवों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 20-20 लाख रुपये की धनराशि

Sat, 20 Jun 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
fund given for social work
इटावा जिले के आठ विकास खंडों के कुल 42 राजस्व गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित किए गए हैं। इनमें विकास का पैसा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से प्राप्त होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी करने का काम भी यही विभाग करेगा। योजना में हर राजस्व गांव को विकास के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। आरंभिक चरण का काम पूरा होता ही धनराशि की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नवीन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में भरथना विकास खंड के अकबरपुर दौलतपुर, बालमपुर, काठमऊ, मुड़ैना बिबौली, शेखूपुर चंदेठी, महेवा के धोरखा, महनेपुर, नसीरपुर बोझा, महिपालपुर, असदपुर, सैदपुर, पृथ्वीरामापुर, इंद्रापुर, लालपुर, भूलपुर, सराय नरोत्तम, नगला शुक्ल, सराय नौधना, बसरेहर के नावली, सुरेखीपुरा, कथगवां, पचदेवरा, चंद्रपुर खुर्द, महाराजपुर, सीतापुर, सैफई के वैदपुरा, भागीपुर, लाडमपुर, चकरनगर के गढ़ैया, ददरा, छिबरौली, सलोखरा, ताखा के चमरपुर रुद्रपुर एवं जसवंतनगर के नागरी, चकसलेमपुर, राजपुर तमेरी, तमेरा एवं तमैरी गांवों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक 13 गांव महेवा के एवं केवल एक गांव ताखा का सम्मलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति का गठन किया जाएगा। विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत एवं समिति की होगी। गांव में नाली, खडंजा, प्रकाश, सफाई आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव समिति की बैठक में पारित कराने होगे। इन प्रस्तावों को नोडल विभाग को भेजा जाएगा।

नोडल विभाग आवश्यक धनराशि जारी करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि एक राजस्व गांव को विकास के लिए 20 लाख की धनराशि दी जाएगी। विकास कार्यों की प्राथमिकता ग्राम समितियां ही करेगी। सभी ग्राम पचायतों से समितियों का गठन कर सूची मांगी गई है। सरकार से धनराशि मिलने के बाद विकास के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed