फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Full bill paid... still no electricity from smart meter

Etawah News: पूरा बिल जमा...फिर भी स्मार्ट मीटर से नहीं मिल रही बिजली

Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Full bill paid... still no electricity from smart meter
इटावा-चकरनगर। पूरा बिल जमा किया हुआ है। एक दिन बिजली नहीं चलाई है। इसके बावजूद 4760 रुपये स्मार्ट मीटर में दिख रहा है। इसकी वजह से घर की लाइट भी काट दी गई है। यह शिकायत शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे करनपुरा निवासी उमेश सविता ने जिलाधिकारी से कही। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एसडीओ को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उमेश सविता ने बताया कि लगभग एक साल पहले स्मार्ट मीटर उनके घर लगा दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। करीब एक माह में उनके पुराने घर की लाइट तक नहीं जली और मीटर में 4760 रुपये बिल बताया जाने लगा और बिजली काट दी गई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसडीओ ने उनके कनेक्शन संख्या पर बैलेंस चेक किया तो लगभग 7500 रुपये बिजली विभाग के पास एडवांस जमा निकले। इस पर एसडीओ ने तकनीकी दिक्कत बताते हुए बिजली शाम तक बहाल कराने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उधर, चकरनगर तहसील में हुए समाधान दिवस में 16 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन





शनिवार को चकरनगर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया के सामने दाऊदपुर निवासी वृद्ध राजेश शुक्ला ने कहा कि मां खत्म हो गई। चारों भाई की विरासत चढ़ाने के लिए ऑनलाइन करा दिया फिर भी कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कर्मचारी बोल रहे। बिना लेन-देन कुछ नहीं होता तीन चार माह से चक्कर काटकर परेशान हो रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भरथना। गेहूं की फसल में आग लगने का मामला संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। लोगों ने जर्जर पोल व लाइन बदले जाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में सीडीओ अजय कुमार के समक्ष सैफी गांव के प्रधान सरोज देवी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र में बहादुरपुर से सैफी, अन्हैया नदी से चंद्रपुरा, नदी पुल से नगला रतन, कटिया से दौलतपुर व पंचायतघर टिकुरिया आदि जगहों पर एचटी विद्युत लाइन व पोल जर्जर हो चुके हैं। जर्जर विद्युत लाइन से आए दिन फॉल्ट होने से बीते शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ किसानों की गेहूं की पकी फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रधान ने जर्जर लाइन व पोल बदलवाने की मांग की है। इसके अलावा बार एसोसिएशन द्वारा तहसील परिसर में मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया। इस दौरान एसडीएम काव्या सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed