फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fruit and flower exhibition Start

फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी शुरू

Sat, 28 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fruit  and flower exhibition Start

ब्लाक परिसर में शनिवार से दो दिवसीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी शुरू हो गई। राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी आम जनता के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. यादव ने कहा कि प्रदेश में समृद्ध बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विविधतापूर्ण जलवायु में सभी प्रकार के औद्यानिक फसलों की खेती की जा सकती है। लेकिन व्यावसायिक रूप से उच्च गुणवत्तायुक्त फसल के लिए वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लेना अधिक उपयुक्त होगा।
विज्ञापन


उन्होंने वैज्ञानिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि कृषक एवं बागवान औद्यानिक फसलों का समुचित प्रबंधन करके प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में वृद्धि कर सकते हैं और स्वस्थ एवं संपन्न समाज की संरचना करने में अपनी अहम् भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की औद्यानिक जैव विविधता को एक स्थान पर समेकित रूप से आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करना है। इस प्रदर्शनी के अवलोकन से जहां प्रकृति के निकट रहने की अनुभूति मिलेगी, वहीं कृषकों/बागवानों तथा आम जनता को अपनी-अपनी सुविधा के अनुरूप विभिन्न प्रकार के फल, शाकभाजी एवं पुष्पों के उत्पादन की प्रेरणा भी मिलेगी।

प्रदर्शनी में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के औद्यानिकी से जुड़े विभिन्न संस्थानों एवं निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों ने उच्च कोटि के फल, शाकभाजी एवं रंग-बिरंगे पुष्प दर्शाए हैं। यहां कुल 47 श्रेणी के 564 वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।


इसमें सभी कक्षाओं के विजेताओं को चल वैजयंती प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संबंधित श्रेणी के विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त पुरस्कारों के अनुसार नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed