फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   From today the month of Moharram, Imam's bargahs are decorated with lamps

Etawah News: मोहर्रम का महीना आज से, इमाम बारगाहों में अलम सजे

Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
From today the month of Moharram, Imam's bargahs are decorated with lamps
मजलिसें शुरू, अलम, ताजियों व सजैरी के जुलूस निकलेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मोहर्रम का महीना गम का प्रतीक है। चांद दिखने के बाद मोहर्रम 20 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। शहीदाने कर्बला की याद में इमामबाड़ों में अलम ताजिए सज गए हैं। मोहर्रम के 10 दिन तक सुन्नी समाज के लोग शहीदाने कर्बला की याद में सजैरी, अलम, ताजियों के जुलूस निकालते हैं। जबकि शिया समाज के लोग सजैरी, अलम, ताजियों के जुलूस निकालकर गमे हुसैन मनाते हैं।

अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया शिया समाज की ओर से एक मोहर्रम से नौ मोहर्रम तक कदीमी (परम्परागत) मजलिसे होंगी। पहली मजलिस गुलामुस सैयदेन की ओर से शाम पांच बजे पक्की सराय स्थित बड़े इमामबाड़े में होगी। मजलिसों को मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा खिताब फरमाएंगे। राहत अक़ील की ओर से सैदबाड़ा स्थित कदीमी इमामबाड़े में दूसरी मजलिस होगी।
विज्ञापन

मजलिसों को मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा खिताब फरमाएंगे। तीसरी मजलिस रात आठ बजे शारिक सगीर शानू की ओर से इमाम बारगाह आलमपुरा में होगी। मजलिस को मिर्ज़ा अज़हर अब्बास खिताब फरमाएंगे। चौथी मजलिस रात 9:30 बजे घटिया अज़मत अली इमाम बारगाह राहत हुसैन रिजवी की मौजूदगी में होगी। मजलिस को मौलाना जनाब शमशुल हसन खान जौनपुरी इमामे जुमा बरेली शरीफ व 6, 9 व 10 मोहर्रम की मजलिस को मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा खिताब फरमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवी मजलिस नौरंगाबाद स्थित इमाम बारगाह वक्फ तमीजनन व काजमी में मुतवल्ली राहत हुसैन की ओर होगी। कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने बताया कि सुन्नी समाज की ओर से शहीदाने कर्बला की याद में इमामबाड़ों में अलम ताजिये सज गए हैं। एक मोहर्रम से विभिन स्थानों से सजैरी के जुलूस व अलम सददो के जुलूस निकलेंगे। आठ मोहर्रम की रात में मेंहदी का जुलूस परम्परागत तरीके से निकलेगा। मोहर्रम की 10 तारीख को मोहर्रम के अलविदाई ताजियों का जुलूस निकलेगा। इमाम बाड़ों में जिक्र शहीदाने कर्बला के साथ फ़ातिहा होगी।

...........................................
कमीशन बढ़ाए जाने को लेकर अभिकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

इटावा। विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा। जिसमें कमीशन बढ़ाए जाने, सुकन्या सम्रद्धि योजना, महिला सम्मान योजना, पीपीएफ आदि योजनाओं में भी कमीशन दिए जाने, अभिकर्ताओं की एजेंसी का नवीनीकरण स्थायी किए जाने जैसी मांगें शामिल हैं। अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष करुणा कर त्रिपाठी ने कहा कि वित्त मंत्रालय, डाक विभाग, लोक सभा और राज्य सभा, अभिकर्ताओं के राष्ट्रीय संगठन नेशनल स्माल सेविंग एजेंट एसोसियेशन का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री डॉ. सुशील सम्राट, संरक्षक शिव कुमार गुप्ता, राम नरेश पोरवाल, विवेक बिसारिया, प्रदीप त्रिपाठी, राहुल यादव, राघवेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा, आत्माराम श्रीवास्तव आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)

...................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed