फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   from 16th auagust school will get open

16 अगस्त से खुलेंगे जिले भर के 281 माध्यमिक विद्यालय

Fri, 13 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
from 16th auagust school will get open
इटावा। 16 अगस्त से जिले के सभी 281 माध्यमिक विद्यालय खुलने जा रहे हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 50 फीसदी उपस्थिति के हिसाब से विद्यालयों को दो पालियों में कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। फैसले पर अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से स्कूलों को खोलने से पहले अभिभावकों की राय ली गई थी। अधिकांश ने विद्यालय खोलने पर सहमति जताई थी। इसके बाद ही शासन ने यह निर्णय लिया। विद्यालय खोले जाने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। स्कूलों में साफ-सफाई, छात्रों के बैठने की व्यवस्था सुधारने के साथ ही अन्य तैयारियां तेजी से शुरू हैं।
विज्ञापन

लवेदी में आर वी एस ग्रीन वैैली पब्लिक स्कूल व रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सफाई कार्य शुरू कराया गया है। लखना स्थित आर वीएस ग्रीन वैैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजनरायण तिवारी, रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक प्रकाश सोनी ने बताया कि अब शिक्षण कार्य गति पकडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजू राणा ने बताया कि विद्यालयों को खोलने के संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

इटावा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता श्रीनारायण दुबे ने कहा कि दो पालियों में विद्यालय खोलने का आदेश व्यवहारिक नहीं है। माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में विद्यालय में पठन-पाठन के लिए समय सारिणी तय की गई है। परिषद को उसका ही पालन करना चाहिए। नई परंपरा की शुरूआत नहीं करनी चाहिए।
जिले में कुल विद्यालयों की संख्या
राजकीय विद्यालय - 21
सहायता प्राप्त विद्यालय - 54
वित्त विहीन विद्यालय - 206
----------------------------
कुल विद्यालय - 281
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed