{"_id":"5f0898588ebc3e63aa7c9d90","slug":"free-intermediate-education-will-be-available-in-ba-schools-etawha-news-knp570463257","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओ को मिलेगी इंटर तक की निशुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओ को मिलेगी इंटर तक की निशुल्क शिक्षा
विज्ञापन
अपवंचित वर्ग की छात्राओं को अब इंटरमीडिएट तक की निशुल्क शिक्षा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (बा विद्यालय) में मिल सकेगी।
जिला मुख्यालय पर बीएसए कार्यालय के सामने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण को शासन से 1.77 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है। प्रथम वर्ष में कक्षा 9 में 50 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा।
समाज केे अपचंवित वर्ग, बीपीएल श्रेणी एवं ड्रापआउट बालिकाओं को पूर्णत: निशुल्क एवं आवासीय शिक्षा देने के लिए जिले में नगर क्षेत्र एवं ताखा विकास खंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल खोले गए हैं।
इन दोनों स्कूलों में 100-100 बालिकाएं पढ़ाई करती हैं। अभी तक उन्हें कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा दी जाती है।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्हें नहीं मिल पाती थी। इस वजह से कई बालिकाएं आगे पढ़ाई से वंचित हो जाती थीं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब इंटर तक की शिक्षा दिलाने के लिए जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कालेज की स्थापना ताखा एवं नगर क्षेत्र में होनी है।
विज्ञापन
ताखा में निर्माण के लिए भूमि का मामला तय नहीं हो पाया। नगर क्षेत्र में बीएसए कार्यालय के सामने राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने छात्रावास की जगह को आवंटित कर दिया गया है।
यहां जर्जर छात्रावास की पुरानी इमारत को तोड़कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कालेज का अत्याधुनिक भवन बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने एसडीएम एवं तहसीलदार को जमीन की नापजोख कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को पुरानी इमारत तोड़ने की जिम्मेदारी दे दी गई है। इस महीने के अंत तक भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पूरा भवन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। यहां बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं मनोरंजन के साधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
अब कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को सीधे कक्षा 9 में प्रवेश मिल जाएगा। इन बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा आसानी से सुलभ हो जाएगी।
बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने बताया कि शासन से इंटर कॉलेज के भवन निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है।
25 कमरों का एकेडमिक एवं आवासीय भवन बनाने के लिए शासन ने 1 करोड 77 लाख 15 हजार 954 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। प्रथम किस्त के रूप में 70 लाख 86 हजार 381 रुपये की धनराशि निर्माण एजेंसी आवास विकास परिषद को आवंटित की जा चुकी है।
भूमि का चिह्नाकन और जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण का काम पूरा होते ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विद्यालय को इसी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने का लक्ष्य है। पहली साल कक्षा 9 में 50 छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। गरीब बालिकाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यहां निशुल्क आवासीय शिक्षण प्रदान किया जाएगा।