{"_id":"64442d1a30896ab19509f284","slug":"fraud-in-tractor-purchase-one-arrested-etawha-news-c-12-1-194068-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने वाला गिरफ्तार
Sun, 23 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
ताखा। बैंक से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदने और धोखाधड़ी कर इसे बेचने के आरोपी को पुलिस ने सरसई नावर से गिरफ्तार कर लिया। प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला बनी निवासी राधेश्याम ने स्टेट बैंक की शाखा सरसई नावर से 2021 में ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया था। एक साल बाद बैंक का ऋण चुकाए बिना फर्जी एनओसी बनवाकर ट्रैक्टर बेच दिया। वह बकेवर छोड़कर गांव अकोड़ा थाना उमरी जनपद भिंड मध्यप्रदेश में रहने लगा।
शाखा प्रबंधक सत्यपाल सिंह ने ऊसराहार थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस दो माह से आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सरसईनावर आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।