{"_id":"19b07ad2f690decd70cb92d0213b2233","slug":"fractured-rail-tracks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लाइन पर पटरी चटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लाइन पर पटरी चटकी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह पटरी में फ्रेक्चर हो गया। करीब तीन इंच चटकी पटरी की सूचना पर अफसरों में हड़कंप मच गया। अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेनों को कॉसन देकर लूप लाइन से गुजरा गया। करीब चार घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पटरियों को चेक कर रहे रेलवे के कीमैन ने सरायभूपत रेलवे स्टेशन और पश्चिमी केबिन के बीच खंभा नंबर 1166 पर डाउन लाइन में फ्रेक्चर देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना अफसरों को दी। पटरी चटकी होने की सूचना मिलते ही जिलास्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पटरी करीब तीन इंच चटकी थी। इसके बाद चार घंटे प्रति किलोमीटर का कॉसन देखकर ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।
रेलवे की टेक्निकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 9 बजे के आसपास क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक किया। सहायक मंडल अभियंता ए हसन ने बताया कि खंभा नंबर 1166 के पास ज्वाइंट चटक गया था। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनों को लूपलाइन से गुजारा जाता रहा।
विज्ञापन