{"_id":"61229a838ebc3e79f63d25a8","slug":"fourth-times-attack-was-done-on-deputy-jailersd-etawah-news-knp647652327","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह चौथी बार हुआ डिप्टी जेलर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह चौथी बार हुआ डिप्टी जेलर पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला जेल परिसर में शनिवार सुबह डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। उन पर यह हमला चौथी बार हुआ था। फिलहाल पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी व पीछे के रास्ते पर स्थित प्रतिष्ठानों व मकानों में लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस की सर्विलांस टीम हमला करने वाले बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ड्यूटी पर जा रहे डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी पर अपने आवास से निकलते ही घर के सामने बरगद के पेड़ के पीछे घात लगाए खड़े चार नकाबपोश लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। दस मिनट तक गोलियां चलाने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस संबंध में एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने मौके का मुआयना कर डिप्टी जेलर से पूछताछ की है।
एसएसपी ने बताया कि जेलर पर यह चौथी बार हमला हुआ है। इससे पहले उन पर करीब 17 साल पहले हमला हुआ था, उस समय वह एटा में थे। इसके बाद करीब 13 साल पहले मथुरा में भी उन पर हमला हुआ था। अगस्त 2019 में इटावा में हमला हुआ था। अब 2021 में हमला हुआ है। पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ड्यूटी पर मौजूद संतरी व आसपास मौजूद
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस टीम मोबाइल डाटा फिल्टर करने का प्रयास कर रही है। इससे पता चल सकेगा कि घटना के समय कौन लोग वहां मौजूद थे। मोबाइल चालू हालात में मिलने पर लोकेशन ट्रेस की जाएगी। दो दिन की छुट्टी होने के चलते मोबाइल कंपनियों से डाटा मिलने दिक्कत आ रही है। डाटा मिलने के बाद अगे की कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी जेलर ने खुद पर हुए हमलों की दो बार एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जेल से छूटे बंदियों के बारे पता लगा रही कि वह वर्तमान में कहां है और क्या कर रहे है। इसके साथ ही पुलिस प्रतापगढ़, मैनपुरी समेत कई जिलों से डेटा जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।