फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fourteen million will be set on 16 square

सवा दो करोड़ से जगमग होंगे 16 चौराहे

Tue, 16 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 16 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fourteen million will be set on 16 square
शहर के 16 प्रमुख चौराहे जल्द हाईमास्ट लाइट से जगमगाएंगे। नगर पालिका राज्य वित्त आयोग से प्राप्त तकरीबन सवा दो करोड़ की धनराशि से यह कार्य करा रही है। हाईमास्ट लाइट लगाने का ठेका उरई की कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन



20 व 30 मीटर ऊंचाई पर यह एलईडी लाइट लगेगी। कई चौराहों पर पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि चौराहों को रोशन करने का यह कार्य डेढ़ वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था, शुरू अब कराया जा रहा है।
विज्ञापन




डीएम चौराहे पर सबसे पहले हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। इसके बाद अब दोबारा काम शुरू कराया जा रहा है। इस समय शहर के कई चौराहों पर हाईमास्ट लाइट का पिलर लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। एसएसपी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, पक्का बाग एनएच तिराहा, लाइनपार क्षेत्र में विजय नगर, आईटीआई तिराहा, भरथना चौराहा, रामनगर तिराहा, ओवर ब्रिज तिराहा, कचौरा रोड चौराहा पर हाईमास्ट लाइटों की ऊंचाई 20 मीटर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक हाईमास्ट लाइट लगाने पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 20 मीटर ऊंचाई वाली लाइट में गोलाकार तरीके से 400 वॉट के आठ एलईडी बल्ब लगेंगे। शहर से सटे पक्का बाग तिराहा, शास्त्री चौराहा, काली वाहन तिराहा, टिक्सी टैंपिल, नुमाइश चौराहे पर 30 मीटर ऊंचाई पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी।


 इस लाइट में गोलाकार रूप में 400 वॉट के 16 बल्ब लगाए जाएंगे। इस ऊंचाई की लाइट को लगाने में प्रत्येक पर करीब 20 लाख खर्च होगा। कुल मिलाकर 16 चौराहों को रोशन करने के लिए लगभग सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन लाइटों के लग जाने से चौराहों पर अंधेरे की समस्या समाप्त हो जाएगी।



अभी तक अंबेडकर, एसएसपी चौराहा, ओवरब्रिज व भरथना चौराहे समेत कई अन्य जगह पर्याप्त रोशनी न होने से रात में वाहन चालकों को काफी परेशानी रही है। इन लाइटों के लगने से आवाजाही आसान होगी। लोगों का मानना है कि ओवर ब्रिज चौराहे पर रोशनी की व्यवस्था न होने तथा सन्नाटा होने से राहजनी का डर बना रहता था, हाईमास्ट लाइट लगने से वारदातों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed