{"_id":"5c8a9f46bdec22144c19214b","slug":"four-shattering-electric-vehicle-discharged-on-the-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन पर गिरा बिजली का जर्जर पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहन पर गिरा बिजली का जर्जर पोल
Fri, 15 Mar 2019 12:06 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आर्यकन्या स्कूल के पास सड़क पर गिरा हुआ बिजली का पोल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित जर्जर पोल चार पहिया वाहन पर अचानक गिर पड़ा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। संयोग से कोई व्यक्ति इस हादसे की चपेट में नहीं आया।
नौरंगाबाद चौराहा से पक्की सराय मार्ग के मध्य स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के समीप बिजली के पोल का निचला हिस्सा गल जाने से जर्जर हो गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे यह पोल तारों का बोझ नहीं सह पाया और वहां मौजूद एक चार पहिया वाहन पर जाकर धराशायी हो गया। उस वक्त सड़क पर आवाजाही न के बराबर थी। जिससे कोई व्यक्ति इस हादसे की चपेट में नहीं आया।
गौरतलब है कि महीने भर में शहर के अंदर पोल गिरने की यह दूसरी घटना है। इसी मार्ग पर एक अन्य पोल गिर गया था। जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ था। शहर में जर्जर हालत में ऐसे कई पोल मौजूद हैं। बिजली विभाग ने अब तक इनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के एक्सईएन राहुल कटियार ने बताया कि फिलहाल 25 जर्जर पोल चिह्नित कर लिए गए हैं। सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रों में भ्रमण करके जर्जर पोलों का इनपुट दें। ताकि कोई भी पोल जर्जर हालत में न रहे। वहीं अधीक्षण अभियंता से एप्रूवल लेकर कानपुर स्टोर के एक्सईएन से उनकी मांग की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली पोल उपलब्ध हो जाएंगे। कुछ पोलों की मरम्मत कराई जाएगी, कुछ बदले जाएंगे।