फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   four people murder accussed went to jail

जेल पहुंचा चार लोगों का हत्यारोपी

Tue, 13 Oct 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 13 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
four people murder accussed went to jail

चार लोगों के हत्या का आरोपी इनामी बदमाश पुलिस को गुमराह करते हुए फर्जी नाम पते के जरिए जेल चला गया। इस बदमाश को चौबिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। बदमाश की हकीकत खुलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची है।

विज्ञापन


अब उसके खिलाफ गलत नाम पता बताने को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि चौबिया थाना पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। इन बदमाशों के पास कार व भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए थे।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान एक बदमाश ने अपना परिचय अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला भगत निवासी संजीव के रूप में बताया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सोमवार को अखबारों में लूटेरों की फोटो छपी तो मैनपुरी पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी पुलिस ने देखा कि जिस बदमाश ने अपना नाम संजीव बताया है वह तो मैनपुरी पुलिस का 12 हजार का इनामी मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला अतिराम निवासी करू उर्फ संजीव है। उसने चौबिया पुलिस को अपना नाम व पता गलत बताया।


एसओ चौबिया ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संजीव 20 मई 2014 को असरोही थाना करहल में अपने साथियों के साथ मिलकर चार लोगों की हत्या के मामले में वांछित है। इस पर डीआईजी आगरा ने 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब उसके खिलाफ नाम पता गलत बताने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed