फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four jailed for selling fake salt and banned cigarettes

Etawah News: नकली नमक और प्रतिबंधित सिगरेट बेचने में चार को जेल

Fri, 29 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four jailed for selling fake salt and banned cigarettes
इटावा। टाटा कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर बुधवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ शहर में छापा मारकर अभियान चलाकर चार लोगों को हिरासत में लिया था। छापेमारी के दौरान 13 बोरी नकली नमक, प्रतिबंधित सिगरेट, 40 पैकेट एमएस बीड़ी व 395 पैकेट नकली ताजा चाय के बरामद हुए थे। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को टाटा कंपनी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार की शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रीति सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया था। पुलिस ने शानू निवासी उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली, दिनेश निवासी चंद्रपुरा पोस्ट राजा बाग थाना सिविल लाइन, मुसलीम शेख निवासी गुलियान मुर्सीदाबाद थाना शमशेरगंज जनपद मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल व नपेंद्र निवासी शिवपुरी शाला थाना फ्रेंड्स काॅलोनी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर लुहन्ना चौराहा और पचावली रोड पर स्थित मकानों में बने गोदामों से टाटा नमक की 13 बोरी, 515 खाली रैपर, 1210 पैकेट ताजा चाय के खाली रैपर, ढाई सौ ग्राम ताजा चाय के 35 पैकेट, 15 ग्राम चाय के 360 पैकेट, 166 पैकेट प्रतिबंधित सिगरेट, 40 पैकेट एमएस बीडी व 12 हजार रुपये नकद बरामद किए। कोतवाली पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed