फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four gas agencies notice

चार गैस एजेंसियों को नोटिस

Wed, 25 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four gas agencies notice

लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने जिले की चार गैस एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं। माकूल जवाब न मिलने पर इन एजेंसियों के खिलाफ तेल कंपनियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

विज्ञापन


मोहल्ला चौकी शमशेरी निवासी ओम रतन कश्यप ने इटावा गैस एजेंसी के खिलाफ गैस कनेक्शन को ब्लॉक कर देने की शिकायत की थी। पूर्ति विभाग में की गई शिकायत में श्री कश्यप ने बताया था कि पहले उक्त गैस एजेंसी ने रिफिल उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन


जब पूर्ति विभाग में शिकायत की तो एजेंसी संचालक ने उनका गैस कनेक्शन ही ब्लॉक कर दिया। डीएसओ ने बताया कि एजेंसी संचालक को नोटिस भेजा गया है। जवाब न मिलने पर इंडेन कंपनी को शिकायती पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लक्ष्मी गैस व भरथना इंडेन एजेंसी को भी नोटिस भेजे गए हैं।

शिकायतकर्ता आम आदमी पार्टी के जिला सचिव दीपक राज ने 6 जनवरी को शिकायत की थी कि होम डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि चार्ज लिया जा रहा है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को मोहर लगवाने के लिए एजेंसी पर बुलाया जाता है। डीएसओ ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपभोक्ताओं का शोषण करने की वजह पूछी है।

इसी तरह अधिवक्ता कमलेश कुमार गौतम ने भी लक्ष्मी गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नोटरी शपथ पत्र के लिए एक तय वकील के पास जाने का दबाव बनाया जाता है। कूपन बुक मांगने पर रकम की मांग की जाती है।

डीएसओ ने एजेंसी संचालक से जवाब मांगा है। इसी तरह कटरा शमशेर खां निवासी वृद्ध संतोषी देवी के बेटे विवेक रंजन गुप्ता एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। वह बताते हैं कि तीन बार आधारकार्ड की फोटोकॉपी जमा कर चुके हैं। पावती रसीद भी उनके पास है। फिर भी हर बार उनसे आधारकार्ड मांगा जाता है।

इकदिल गैस एजेंसी को खुद डीएसओ ने अपनी ओर से नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि इस एजेंसी का बुकिंग कार्यालय बिल्कुल सड़क पर है। कभी भी हादसा हो सकता है। नोटिस में कार्यालय को तत्काल किसी अन्य जगह शिफ्ट करने को कहा गया है।


जल्द ही वह सभी एजेंसी संचालकों को बुलाकर बैठक करेंगे। जिसमें उनसे शिकायतों पर जवाब मांगे जाएंगे। यदि उन्होंने नोटिस का समय पर जवाब नहीं दिया तो कंपनी से कार्यवाई की अनुशंसा की जाएगी।-सत्यवीर सिंह, डीएसओ, इटावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed