फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four criminals of inter-district vehicle theft gang arrested

Etawah News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four criminals of inter-district vehicle theft gang arrested
इटावा। सैफई पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा, पांच चोरी की बाइकें, कटे हुए पार्ट्स व बाइक काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में पुलिस की टीम शुक्रवार रात रकूईया नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नहर पुल के पास घेराबंदी कर दो बाइक सवारों को पकड़ लिया। पुलिस के पूछने पर आरोपियों ने अमन मंसूरी निवासी कस्बा कुर्रा थाना कुर्रा, मैनपुरी व सुग्रीव निवासी रतीभानपुर थाना कुर्रा, मैनपुरी नाम बताए।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से दो तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह एक संगठित गिरोह के रूप में सैफई आयुर्विज्ञान विवि व उसके आसपास के क्षेत्रों से आई बाइक चोरी करते हैं। बताया वह चोरी की बाइक के इंजन, चेसिस और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स को आपस में बदल देते थे ताकि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह इन्हें औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर नगला चैनसुख के जंगल में दबिश देकर उनके साथी जुनैद निवासी कुदरकोट, औरैया व प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू निवासी मड़ेखड़ा थाना कुर्रा, मैनपुरी को बाइकों व और गाड़ियां काटने के उपकरणों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। गिरोह के सदस्य सुग्रीव इसके खिलाफ मैनपुरी में हत्या के प्रयास व प्रमोद कुमार खिलाफ लूट का मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed