फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four centers opened for purchase potato

किसानों से आलू खरीद के लिए चार केंद्र खोले

Tue, 06 Mar 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 06 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन

इटावा। जिले में किसानों से आलू खरीदने के लिए चार खरीद केंद्र खोले गए हैं। आलू खरीद का जिम्मा पीसीएफ को सौंपा गया है। मंगलवार को चार इटावा, जसवंतनगर, सैफई एवं भरथना तहसील में एक-एक खरीद केंद्र खोल दिया गया है। बाकी दो तहसीलों चकरनगर एवं ताखा में आलू की पैदावार न के बराबर होती है, इसलिए वहां खरीद केंद्र नहीं खोला जा सका है। मंगलवार को खरीद केंद्र पर कांटा बांट, बारदाना एवं बैनर आदि की व्यवस्था करने में अधिकारी कर्मचारी लगे रहे। पहले दिन आलू की खरीद नहीं हो सकी। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम को ही इस संबंध में शासनादेश आया था। इसके बाद खरीद केंद्र खोले गए हैं। सभी खरीद केंद्रों पर खरीद प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। किसानों से खरीदा गया आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। शासनादेश के अनुसार आलू की खरीद 549 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। खरीद 31 मार्च तक की जानी है। फेयर एवरेज क्वालिटी के ही आलू की खरीद का मानक तय किया है। आलू की पहचान कैसे होगी। इसके लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में आलू की खरीद के लिए पांच संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीएफ को आगरा, कानपुर एवं इलाहाबाद मंडल में आलू की खरीद करना है। चूंकि इटावा कानपुर मंडल में आता है लिहाजा जिले में आलू की खरीद की जिम्मेदारी पीसीएफ को मिली है। पीसीएफ तीनों मंडलों से 60 हजार मीट्रिक टन आलू खरीदना है।

विज्ञापन


किसानों को आनलाइन होगा भुगतान
इटावा। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आलू खरीद केंद्रों से किसानों को आलू के समर्थन मूल्य 549 रुपये प्रति क्ंिवटल की दर से आनलाइन भुगतान किया जाएगा। किसानों को उनके बैंक खातों में भुगतान दिया जाएगा। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अन्य कोई धनराशि नहीं मिलेगी। अन्य खर्चे खरीद केंद्रों के संचालन के मद में खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed