फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four cattle die due to electric wire falling

बिजली का तार गिरने से चार मवेशियों की मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four cattle die due to electric wire falling
उदी। पछायगांव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में सत्यवीर सिंह यादव के घर के बाहर से निकली 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से सत्यवीर के घर के बाहर बंधी तीन भैंसों व एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। उदी-बाह मार्ग पर सड़क जाम कर नारेबाजी कर मुआवजे की मांग की।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जैतपुरा गांव निवासी सत्यवीर सिंह के घर के बाहर के 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजरी है। सोमवार की सुबह अचानक इस लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन

उसकी चपेट में आने सत्यवीर के चार मवेशियों की मौत हो गई। पशुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और सत्यवीर मौके पर पहुंचे। पशुओं के ऊपर से तार को डंडे की मदद से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक सभी पशुओं की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों व सत्यवीर व उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर उदी-बाह मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे पछायगांव थाना प्रभारी बेचन सिंह और नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम को खुलवाया। नायब तहसीलदार ने चारों पशुओं को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 11 केवी विद्युत लाइन के तार काफी समय से ढीले होकर झूल रहे थे। इस बारे में कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते पशुओं की जान गई है। चारों पशुओं की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed