फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Foundation stone of Anhaiya river bridge laid amid chaos

Etawah News: अव्यवस्थाओं के बीच अन्हैया नदी पुल का हुआ शिलान्यास

Sat, 24 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 24 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Anhaiya river bridge laid amid chaos
फोटो 08::::नारियल फोड़कर अन्हैया नदी पुल का शिलान्यास करते सांसद। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। इटावा-कन्नौज हाईवे पर बाहरपुर गांव के पास एनएच 91-ए के पर अन्हैया नदी के नए पुल का शिलान्यस आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सांसद ने किया। इस दौरान उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले सांसद ने समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह करीब सवा 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया अव्यवस्था को लेकर खासे नाराज रहे। भूमि पूजन के लिए हवन यज्ञ होना था, लेकिन इसके लिए जरूरी लकड़ियों व पूजन सामग्री आदि का प्रबंध नही होने पर नहीं हो सका। ऐसे में सांसद को नारियल फोड़कर औपचारिकता पूरी करनी पड़ी।
विज्ञापन

उसके बाद मिट्टी खोदने के लिए देर तक फावड़ा नहीं मिलने पर उन्हें पूजन स्थल से वापस जन सुनवाई पंडाल में जाकर बैठना पड़ा। इससे पहले उन्होंने आते ही गर्मी से परेशान मौजूद लोगो के लिए बैठने के लिए कुर्सियां व कूलर आदि की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने को लेकर एनएच विभाग व अधिकारियों पर कई बार नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कई बार माइक पर एनएच विभाग की अधिकारियों को सामने आने की पुकार भी लगाई, मगर देर तक कोई विभागीय अधिकारी समक्ष नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

---------------
बंबे से कब्जा हटवाने की मांग
सांसद ने शिलान्यास कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम स्थल के पास ही बने पंडाल में समस्याएं सुनीं। ढकपुरा गांव के राम प्रताप ने अवैध कब्जा हटवाकर भूमि की पैमाइश कराने की गुहार लगाई। बहारपुर गांव के लेजम सिंह, राधाकृष्ण, दुर्गेश कुमार, अंशुल,अजय शाक्य, सोने लाल, करन सिंह आदि ने पुल निर्माण के कारण खरगपुर जाने वाले बंबे पर कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ढकपुरा के साहब सिंह ने भूमि से कब्जा हटवाने के लिए कहा। सांसद ने शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कुमार सत्यमजीत, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, सीओ विवेक जावला, बीडीओ खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, राजेश तिवारी, पूर्व सभासद हरिओम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed